August 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

स्वतंत्रता दिवस पर व्यापार मंडल तल्लीताल द्वारा

0
1004994921
012 013
111 222 333

डीएम, एसएसपी वरिष्ठ, नागरिक महिला पुरुषों को किया सम्मानित

क्रांति चौक पर पेस्ट्री, बन्द टिक्की, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक, प्रतियोगिता हुई आयोजित

राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाते हुए महिलाओं ने लगाए ठुमके

नैनीताल। सरोवर नगरी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तल्लीताल व्यापार मंडल के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया बता दे पिछले कई वर्षों से व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम जनमानस के लिए आयोजित किए जाते हैं उसी क्रम में उनके द्वारा शनिवार को सर्वप्रथम झंडा रोहण के अपरांत गांधी चौक पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास और वशिष्ठ अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा संयुक्त रूप से जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल को अंग वस्त्र उड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इससे दौरान अपर जिला अधिकारी विवेक राय एसडीएम नवाजिश खलिक, एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी को भी सम्मानित किया गया। उसके पश्चात मंत्री द्वारा सामाजिक और व्यापार क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ महिला पुरुष नागरिकों को सम्मानित किया गया उसके पश्चात क्रांति चौक पर पेस्ट्री बन्द टिक्की, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक, का प्रतियोगिता आयोजित की गई। और विजेताऔ को अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं बालक बालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए ठुमके भी लगाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष नासिर खान महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी उप सचिव जयंत उप्रेती कोषाध्यक्ष हरीश लाल दिनेश कर्नाटक पप्पू, भागवत पंत, सहित अन्य व्यापारी सहयोग में जुटे हुए थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *