September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

0
1004991730
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं ने गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भरा

नैनीताल। सरोवर नगरी के लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में आज शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषणों एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इंटर हाउस स्वतंत्रता दिवस क्विज प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें (ग्रीनहाउस) कैलाश हाउस विजेता रहा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इंटर हाउस ‘Rang-E-Aazadi’ Fest रहा। इसके अंतर्गत भाषण, रोल प्ले, फैशन शो, रैपिड-फायर, नृत्य, पेंटिंग सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद (येलो हाउस) कंचनजंगा हाउस ने ‘Rang-E-Aazadi’ का खिताब अपने नाम किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय द्वारा अंडर-14 फाइव-ए-साइड फुटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों के बाद _ टीम पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रीति मोदी रही। बता दें कार्यक्रम का समापन “हम सब भारतीय हैं” के सामूहिक गायन एवं जोशपूर्ण “वंदे मातरम्” के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *