September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऐशडेल इंटर कालेज का  पालिकाध्यक्ष डा.खेतवाल ने किया  औैचक निरीक्षण

0
1004961748
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने बीरवार को नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित सूखाताल स्थित कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज (ऐशडेल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कालेज की विज्ञान प्रयोगशाला में ताला लटका मिला वहीं दूसरी ओर कालेज के मैदान में घास जमी पड़ी मिली। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष डा.खेतवाल ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। कार्यालय में समस्त कर्मचारी उपस्थित पाये गये लेकिन मामले को लेकर शिकायकर्ता बबीता जोशी उपस्थित नहीं पायी गयी। उन्होंने विद्यालय के समस्त कक्षा- कक्षों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के मैदान में घास पायी गयी। विद्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण करने पर विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में ताला लगा हुआ पाया गया जिस पर उन्होंने कहा कि  विद्यालय समय में बंद रहना अनुचित है। पूछने पर अवगत कराया गया कि उक्त प्रयोगशाला की चॉबी संबन्धित अध्यापिका के पास रहती है जो कि नियमविरूद्ध हैं। उन्होंने कालेज प्रबंधन को उक्त कक्ष के ताले की चाबी को विद्यालय के अन्य कक्षों की चाबी की भाँति ही रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कालेज की प्रधानाचार्या को कहा कि वह कालेज के विषय में को कोई भी समस्याऐं होने पर लिखित रूप में उनके समक्ष प्रस्तुत करें ताकि  समस्याओं पर विचार विमर्श कर यथाशीघ्र समाधान की कार्यवाही की जा सके।साथ ही विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि भविष्य में कभी भी उनकी ओर से विद्यालय का औचक निरीक्षक किया जा सकता है। विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमितताऐं पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सभासद सपना बिष्ट,ललिता दफ ौटी,
व शीतल कटियार एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *