September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में तिरंगा यात्रा की रही धूम  गूंजा राष्ट्र गौरव का नारा 

0
1004961529
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  में  देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज के सममान में नैनीताल में बीरवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मल्लीताल स्थित चीना बाबा मंदिर से लेकर पंत पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नैनीताल भाजपा मंडल अध्यक्ष  नितिन सिंह कार्की के नेतृत्व में संपन्न हुई।
 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने १५ अगस्त (शनिवार) को हर बूथ एवं हर कार्यकर्ता के घर तथा दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। विधायक सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा आह्वान को जन.जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान व एकता और अखंडता का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं तिरंगा फहराने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम में दायित्वधारियों समेत भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व  सदस्यों ने प्राथमिकता से प्रतिभाग किया।सभी ने संकल्प लिया कि १५ अगस्त को  हर बूथ और हर घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रध्वज को पूरे सममान एवं गौरव के साथ फहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *