दुखद समाचार
टैक्सी स्टैंड तल्लीताल से 50 फीट नीचे गिरने से टैक्सी चालक की मौत
सबका चाहिता था जैन
टैक्सी चालक परिवार में दुख की खबर और माहौल

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रात: एक दुख की खबर आने से शहर में सनसनी फैल गई बता दें टैक्सी चालक मनोज जैन बीती रात्रि बुधवार टैक्सी स्टैंड के पिछले हिस्से लगभग 50 फीट गधेरे में नीचे गिरने से मृत्यु हो गई। बता दे मुकेश जैन लगभग पिछले 25 वर्षों से यहां पर टैक्सी चालक के रूप में कार्य कर रहा था। अधिकतर टैक्सी स्टैंड में ही रहता था। बीती रात्रि वह लगभग 10:00 बजे से स्टैंड से लापता था और उसका मोबाइल वही रखा हुआ था प्रातः टैक्सी स्टैंड ड्यूटी पर लोगों ने इसकी सूचना साथी टैक्सी चालकों को दी और उसकी खोजबीन शुरू करी तो वह मृत्यु अवस्था में गधेरे में मिला तत्काल टैक्सी चालकों ने इसकी सूचना तल्लीताल कोतवाली को दी टैक्सी चालकों और पुलिस की मदद से उसे गधेरे से निकालकर बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया जहां उसे मोर्चादी में रख दिया है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया मृतक के गिरने की जांच की जाएगी और उसके परिजनों को बुलंदशहर सूचना कर दी है। उनके आने के पश्चात ही पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।




















