September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल: बीसीए एवं एमसीए बैच के छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत

0
1004949675
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीसीए एवं एमसीए बैच २०२६ के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडकशन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय जीवन के अपने नए अध्याय की शुरुआत परंपराए प्रेरणा और मनोरंजक गतिविधियों के साथ की।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक भीमताल कैंपस की उपस्थिति में नव प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून की कुलपति प्रो. (डॉ) तबस्सुम नकवी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बीसीए एवं एमसीए विद्यार्थियों का ग्राफिक एरा परिवार में स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के0 २१ हजार0 से अधिक विद्यार्थियों के विशाल समुदाय का उल्लेख किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के केयर फार यू दृष्टिकोण के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सहयोगपूर्ण एवं संवेदनशील वातावरण मुहैया कराने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि विश्वविद्यालय जीवन नए विकल्पों, स्वतंत्रता और अवसरों से भरा महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने निर्णयों की जिमेदारी लेने, ईमानदारी से मेहनत करने तथा आवश्यकता पडऩे पर मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बदलती दुनिया में सफलता के लिए टीमवर्क, प्रभावी संचार तथा लचीलापन व मूल्यों और ईमानदारी को आवश्यक बताया।

जीवन को एक यात्रा से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी विश्वविद्यालय यात्रा की कहानी स्वयं लिखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अवसर और मार्गदर्शन मुहैया करा सकता है लेकिन उन अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करना विद्यार्थियों की जिमेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखनेए स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने और समाज एवं दुनिया से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति के संदेश को आगे बढ़ाते हुए भीमताल कैंपस के निदेशक ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओंए मेंटरशिप तथा सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल शुरुआत हैए जबकि वास्तविक विकास सक्रिय सहभागिताए कक्षा से बाहर सीखने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने से होता है।उन्होंने विद्यार्थियों को केवल सीजीपीए तक सीमित न रहने तथा ज्ञानए संचार कौशल, आत्मविश्वास तथा मूल्यों और व्यावहारिक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संदीप बुधानी ने विभाग के विजन एवं मिशन की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित टीम.बिल्डिंग एवं आइस.ब्रेकिंग गतिविधियों ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से नव प्रवेशित विद्यार्थियों को एक.दूसरे से परिचित होनेए टीम भावना विकसित करने और नए मित्र बनाने का अवसर मिला। कुछ ही समय में अनजान चेहरे सहयोगी टीममेट्स में बदल गए और परिसर में उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *