August 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज के तत्वाधान में आयोजित

0
1004944305
012 013
111 222 333

78वीं एच.एन. पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा सनवाल स्कूल

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज नैनीताल के तत्वावधान एवं नैनीताल बैंक के प्रायोजन में 78वीं एच.एन. पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। आज पहला सेमी फाइनल मुकाबला सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के मध्य खेला गया,दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपना तमखम बनाए रखा और सनवाल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए पहले हाफ में चारगोल किए और दूसरे हाफ में मैच की समाप्ति तक चार गोल और करके आठ गोल से मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। सनवाल पब्लिक स्कूल के हसान अली ने अपनी टीम के लिए लगातार 3 गोल मार के हैट्रिक करी और मैच में हसान अली ने 5 गोल, प्रतीक ने 2 गोल और हिमांशु ने 1 गोल किए।
आज के पहले सेमीफाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका प्रेम सिंह बिष्ट,शेखर साह, और नकुल सिंह बिष्ट ने निभाई। फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के मध्य गुरुवार को खेला जाएगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *