September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे से

0
1004943682
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लोअर माल रोड कार्यक्षेत्र पर लेट कर करेंगे धरना प्रदर्शन प्रारंभ

नैनीताल सरोवर नगरी में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा आने वाले 15 अगस्त 2026 को शाम चार बजे लोअर मॉल रोड नैनीताल में उनके भरसक प्रयास प्रशासनिक वार्ता अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड रत्नेश सक्सेना के कई बार झूठे लोअर मॉल रोड को खोल पाने के वादों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात के बाद लोअर मॉल रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सिद्धार्थ छेत्री
सह मीडिया प्रभारी
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने बताया उसी के विरोध में उनके द्वारा लेट कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया बीते 26 जून को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना द्वारा ग्राउंड जीरो पर अध्यक्ष पुनीत टंडन को कहा गया था। की आने वाले 15 अगस्त पर लोअर माल रोड को खोल दिया जाएगा। तथा इसी आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तब अपना विरोध तथा धरने का निर्णय वापस लिया था। लेकिन समय अवधि खत्म होने वाली है और 15 अगस्त तक कार्य पूरा होने की कोई संभावना धरातल पर नजर नहीं आ रही है। और अध्यक्ष पुनीत टंडन ने इस समय कह दिया था अगर समय अवधि तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो मां नयना देवी व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जो असुविधा हो रही है। उसको लेकर लेट कर आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया बीते वर्षों से माउंटेन मैराथन भी इस बार नार्मल राउटिंग नहीं कर पा रही है इसीलिए पहले से ही दी हुई चेतावनी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लोअर मॉल रोड में अनिश्चित कालीन लेट कर अपना विरोध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने नैनीताल की जनता और व्यापारियों से सहयोग करने की मांग की है। और कहा उनका विरोध धरना अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा। तथा केवल लिक्विड और पानी के अलावा पुनीत टंडन अध्यक्ष कुछ भी नहीं खाएँगे। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अन्न जल का भी त्याग उनके द्वारा कर दिया जाएगा। उन्होंने खबर के माध्यम से प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे दी है अब देखना यह है रुक किस करवट बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *