September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004937810
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल सहित सभी पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां हों संचालित व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल

नैनीताल। जिला नैनीताल पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार के पर्यटन सचिव से नैनीताल जनपद में वर्षभर योजनाबद्ध तरीके से पर्यटन गतिविधियां एवं विभिन्न आयोजन संचालित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद पर्यटन की दृष्टि से देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन वर्षभर नियमित पर्यटन गतिविधियां नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं बन पा रहे हैं। इसका सीधा असर बेरोजगारी और पलायन पर पड़ रहा है।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि रोजगार के अभाव में स्थानीय उद्यमी, कुशल एवं अकुशल युवा दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन करते हैं। एक बार बाहर जाने के बाद उनका वापस लौटना काफी कठिन होता है। इसलिए पर्यटन को केवल मौसमी गतिविधि न बनाकर वर्षभर रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, सातताल, पदमपुरी और हरिशताल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की अलग-अलग संभावनाएं हैं। भीमताल एवं नौकुचियाताल में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं, जहां प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं।
इसी प्रकार मुक्तेश्वर, कोटाबाग, सातताल, पदमपुरी एवं हरिशताल में ट्रैकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक, एडवेंचर टूरिज्म एवं इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और पर्यटन का लाभ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा।
उन्होंने पर्यटन विभाग से मांग की कि नैनीताल जनपद के लिए वर्षभर का पर्यटन गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाए, जिसमें मौसम एवं क्षेत्र की विशेषताओं के अनुसार खेल, सांस्कृतिक, साहसिक एवं पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म, वॉटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, इको-टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देकर नैनीताल को वर्षभर पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन पर अंकुश लगेगा और जनपद की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *