September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर महासंघ ने की मुलाकात

0
1004934862
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री धामी को सौपा ज्ञापन

देहरादून नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में महत्वपूर्ण वार्ता की। महासंघ ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दीर्घावधि से रिक्त पदों को जल्द भरने, पंतनगर विश्वविद्यालय के लंबित प्रयोगशाला सहायकों के प्रस्ताव एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के मिनिस्टीरियल संवर्ग पदों के पुनर्गठन प्रस्ताव सहित विभिन्न लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महासंघ द्वारा रखी गई सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए वार्ता के दौरान उपस्थित अपार मुख्य सचिव, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक को आवश्यक कार्यवाही एवं मांगों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० लक्ष्मण सिंह रौतेला व महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर महासंघ लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत है। महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत ने मुख्यमंत्री एवं शासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हुई यह वार्ता महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ० लक्ष्मण सिंह रौतेला, महामंत्री प्रशांत मेहता एवं मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत उपस्थित रहे। महासंघ ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण तक संगठन पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ प्रयास जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *