September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004925050
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊँ विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन, इंडिया टुडे रैंकिंग में 25 वाँ स्थान

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने इंडिया टुडे बेस्ट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरकारी विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय रैंकिंग में 25वाँ स्थान प्राप्त किया है। यह विश्वविद्यालय की अब तक की सर्वश्रेष्ठ इंडिया टुडे रैंकिंग है।
इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत, समस्त संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में निरंतर सुधार हुआ है। विश्वविद्यालय ने 2023 में 30वाँ, 2024 में 28वाँ, 2025 में 27वाँ तथा 2026 में 25वाँ स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में यह निरंतर सुधार विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों, संस्थागत विकास तथा समग्र शैक्षणिक वातावरण में हो रहे सकारात्मक बदलाव का परिणाम है।
कुलपति ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार, संस्थागत विकास तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में पाँच पायदान की यह प्रगति कुमाऊँ विश्वविद्यालय की निरंतर उन्नति तथा राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
उन्होंने इस उपलब्धि को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *