बजट राज्य सरकार की पूर्व की झूठी उपलब्धियों के बखानों का पिटारा है मात्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव: त्रिभुवन

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन सिंह फत्र्याल ने कहा है कि
वित्त मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तुत बजट राज्य सरकार की पूर्व की झूठी उपलब्धियों के बखानों का पिटारा मात्र है।
फत्र्याल के मुताबिक वित्त मंत्री द्वारा अपने संबोधन में सप्त ऋषियों में से एक ऋषि पर्यटन के संदर्भ में संबोधित किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में जिसका नैनीताल पर्यटन नगरी को सिरमौर कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी के लिए बहुप्रतीक्षित मांग कार पार्किंग एवं रज्जू मार्गों को लेकर नैनीतालवासी बेहद आशावान थे किन्तु प्रस्तुत बजट से निराशा हाथ लगी है। उत्तराखंड राज्य के विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र में सीमांत काश्तकार के संदर्भ में पहाड़ की जवानी और पानी की रोकथाम के लिए भी बजट में कोई भी रोड मैप परिलक्षित नहीं होता है।
कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य जो कि आपदा की दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है, राज्य आपदा मद में आशा के अनुरूप ना ही बजट में वृद्धि की गई ना ही पर्वतीय क्षेत्र के लिए नियमों में शिथिलीकरण की भी कोई घोषणा का ना होना खीझ उत्पन्न करता है। फत्र्याल के मुताबिक कुल मिलाकर वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट बजट कम राज्य सरकार द्वारा स्वयंभू की तर्ज पर उपलब्धियों का पुलिंदा पत्र अधिक प्रतीत होता है।




















