September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दो दिवसीय निर्मल पाण्डे स्मृति नाट्य समारोह के

0
1004918896
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पहले दिन युगमंच ने प्रस्तुत किया नाटक “ओ जन्मया नई”

नैनीताल सरोवर नगरी में युगमंच की गौरवशाली प्रतिबद्ध रंगयात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने के अवसर साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में निर्मल पाण्डे के जन्मदिन पर उनको समर्पित करते हुए युगमंच द्वारा दो दिवसीय निर्मल पाण्डे स्मृति नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। बता दे
दो दिवसीय निर्मल पाण्डे स्मृति नाट्य समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर समस्त रंगकर्मियों ने निर्मल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। समारोह के पहले दिन युगमंच ने प्रस्तुत किया नाटक “ओ जन्मया नई” का प्रभावपूर्ण मंचन किया. इस नाटक को मूल रूप से निर्मल पाण्डे द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसे अब जहूर आलम के निर्देशन में प्रस्तुत किया जा रहा है।
दूसरे दिन प्रयोगांक संस्था द्वारा हरीश राणा द्वारा लिखित नाटक अंतिम युद्ध की प्रस्तुति दी जाएगी।
नाट्य प्रस्तुति के दौरान
साहित्यकार लक्ष्मण सिंह बटरोही, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, प्रोo डी एस बिष्ट,
रंगकर्मी विक्रम स्याल, आकाश नेगी, हसन रज़ा, हरीश राणा, राजेश आर्य, मोहित सनवाल, रोहित वर्मा, किशन लाल, मदन मेहरा, मीरा स्याल, राजेंद्र लाल शाह, धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ मनोज बिष्ट, खीम राज देवपा, पुष्पा शर्मा, अनीता चौधरी, अजय पंवार, दीपक सहदेव, कौशल शाह, रफत आलम, आदि ने उपस्थित होकर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर नाटक में कलाकारों में ज़हूर आलम, मिथिलेश पाण्डे, भास्कर बिष्ट, डी के शर्मा, नवीन बेगाना, नीरज डालाकोटी, प्रियांशु, हर्षिता, पवन कुमार, मनोज कुमार, अदिति खुराना, सौरभ, नकुल, युवराज, डॉ हिमांशु पाण्डे, आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है. संगीत नवीन बेगाना के निर्देशन में दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *