September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में 15 वीं माउंटेन मानसून मैराथन को लेकर आयोजक संस्था ने की प्रेस  वार्ता 

0
1004912734
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 30 अगस्त को आयोजित होने वाली मैराथन में 1200  से अधिक धावक लेंगे भाग अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी 

नैनीताल । नैनीताल में रन टू लिव संस्था की ओर से ३० अगस्त को आयोजित होने जा रही १५ वीं माउंटेन मानसून मैराथन के आयोजन को लेकर रविवार को संस्था के पदाधिकारियों ने न्यू कलब मल्लीताल में प्रेस वार्ता की।
बताया कि नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन का  १५वां संस्करण आगामी  ३० अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में २१,१० और ५ किलोमीटर की दौड़ के साथ ही रन फ ॉर फ न की विभिन्न श्रेणियां भी होंगी। इस बार विजेताओं के लिए कुल ५.५ लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई है।आयोजक हरीश तिवारी ने बताया कि मैराथन के लिए अब तक ऑनलाइन माध्यम से करीब ४५० धावक पंजीकरण करा चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि १५ अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद स्थानीय प्रतिभागियों के पंजीकरण भी किए जाएंगे। आयोजकों को इस बार करीब १२०० से १३०० धावकों के पहुंचने की उममीद है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्गों को शामिल किया गया है। ४०,५० और ६० वर्ष से अधिक उम्र के धावकों के लिए अलग श्रेणियां रखी गई हैं। १० किलोमीटर दौड़ में भी विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से धावक हिस्सा लेंगे। २१ किलोमीटर मैराथन डीएसए मैदान से शुरू होकर माल रोड से तल्लीताल चर्च, स्नो व्यू, टांकी बैंड से पगोट रोड से बारापत्थर और फि र अरविंदो आश्रम, एयार जंगल, शेरवुड कॉलेज, राजभवनए जिला कोर्ट होते हुए ठंडी सडक़ से वापस डीएसए मैदान में समाप्त होगी।  बताया कि इस वर्ष २१ किलोमीटर की दौड़ अपने मौजूदा स्वरूप में अंतिम बार आयोजित की जाएगी।  अगले वर्ष से इसे बढ़ाकर ४२ किलोमीटर की फुल मैराथन कराने की तैयारी है। इसके माध्यम से प्रतियोगिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क ५०० रुपये रखा गया है। वहींए आर्थिक रूप से कमजोर और पंजीकरण से वंचित स्थानीय प्रतिभागियों को निशुल्क पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी।इस दौरान सागर देवरारी, अजय साह, इंतखाब आलम, कमलेश तिवारी, शाहिद रहमान, हसन रजा, मुदित जगाती, मोहित जगाती, मनीष साह, दिवांशु जोशी तथा वीरेंद्र साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *