September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004909192
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा एक चैरिटी चैस दौड़ लगभग 150 धावक दौड़े

नैनीताल। सरोवर नगरी में रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रविवार को प्रातः साढ़े सात बजे सभी इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा एक चैरिटी चैस दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में इंट्रैक्ट्स समेत सभी वर्गों और सभी उम्र के लोगों समेत लगभग 150 धावकों ने सक्रिय भाग लिया , यह दौड़ माँ नयना देवी प्रांगड़ से रोटरी क्लब की वर्तमान अध्यक्ष रो .शिवांगी शाह ने फ्लैग ऑफ करके प्रारम्भ की और ठंडी सड़क से होते हुए फांसी गधेरे तक पहुंच कर वापस नयना देवी मंदिर के सामने समाप्त की गई । रोटरी क्लब नैनीताल यह दौड़ हर वर्ष आयोजित करता है ,इस दौड़ को इंट्रैक्ट्स की भागीदारी में आयोजित करने का मुख्य उद्येश्य है चैरिटी से अर्जित धन राशि को जरूरत मंद संस्थाओं के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु मदद पहुंचाना और शिक्षा संबंधित ब्लॉक बोर्ड , सामग्री जुटाना है। इस मौके पर दौड़ में रोटरी क्लब के अनेकों सदस्य अध्यक्ष शिवांगी शाह , सचिव विनोद दुआ , अनीत शाह , योगेश शाह ,अरुण कुमार शाह , मीरा सियाल , विक्रम सियाल, काशिफ जाफरी ,साक्षी दुआ , ऋषि दुआ , जे के शर्मा , पान सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई , बीडी पांडे हॉस्पिटल से डॉक्टर मृदुला और एम्बुलेंस स्टाफ और स्वस्थ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे , मुख्यतः इस चैरिटी दौड़ में सेंट मैरी कॉन्वेंट , ऑल सेंट्स स्कूल , बालीका विद्या मंदिर , बाल विद्या मंदिर विद्यालय , सेंट जोसफ कॉलेज , भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं, इंट्रैक्ट्स उपस्थित रहे और आज की दौड़ में भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *