August 9, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में

0
1004908426
012 013
111 222 333

शोध छात्र अंजना ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा पूर्ण की

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शोध छात्र अंजना ने आज अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा पूर्ण की ।अंजना ने असेसमेंट एंड कंजर्वेशन प्रायोरिटाइजेशन ऑफ फ्लोरिस्ट डायवर्सिटी ऑफ बागी एंड मुंजाग कैचमेंट इन मंडी डिस्ट्रिक्ट ऑफ हिमांचल प्रदेश विषय पर शोध किया। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस मौखिकी में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉफ पी एल उनियाल विशेषज्ञ रद्द अंजना ने एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक तथा फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंस डॉ एस एस सामंत , उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरीश चंद्र जोशी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी के निर्देशन में अपना शोध कार्य संपादित किया । वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन में डी एस बी के पूर्व छात्र तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हरीश चंद्र जोशी ने पदम तथा देवदार के पौधे रोपे ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म है ।इस अवसर पर प्रॉफ एस एस बरगली ,प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ आशीष तिवारी ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हिमानी कार्की ,डॉ हेम जोशी ,विशाल सिंह ,वसुंधरा लता नितवाल मधुसूदन ,मोहित ,लीला , शीतल कोरंगा शामिल रहे ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *