समाज सेविका संध्या शर्मा ने


भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को

वितरित किए भोजन के पैकेट
नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी संध्या शर्मा समाजसेविका है और लोगों की मदद को हमेशा आगे रहती हैंl वह रोजाना बीडी पांडे चिकित्सालय में जाकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानती हैंl और इस दौरान जो भी परेशान मरीज उनको मिलता है तो वह उसकी हर संभव मदद करती है और उनके तीमारदारों को भोजन की व्यवस्था करती हैंl मंगलवार को रात्रि उन्होंने लगभग दो दर्जन मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किएl संध्या ने बताया जब वह हॉस्पिटल जाती है तो वहां काफी अनियमिताएं देखने को मिलती है उनको दूर करने को लेकर जल्दी ही वह चिकित्सालय प्रबंधन से मुलाकात कर सब कुछ ठीक करने का हर संभव प्रयास करेगी l और उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है जो जान भावनाएं रखते हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं तो वह उनसे संपर्क कर उनके साथ जुड़कर लोगों की मदद को आगे आ सकते हैंl उनका नंबर है 9045073435 पर फोन कर उनके साथ जुड़ सकते हैंl और उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाने में उनकी ताकत बन सकते हैंl




















