भाजपा नैनीताल मंडल की संगठनात्मक बैठक अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में हुई आयोजित
बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर


नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए २ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक नैनीताल कलब में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी मिशन २०२७ की तैयारियों तथा संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण एवं मतदाता संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की मुखय अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए २ से प्रत्येक बूथ को सशक्त बनानेए घर.घर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन २०२७ में नैनीताल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य शक्ति है। उन्होंने बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने, मतदाताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, शैलेंद्र बर्गली, विक्रम राठौर, विकास जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह समेत गौरव हार्पर, संयोजक तारा राणा, अरविंद सिंह पडिय़ार, मनोज जोशी,संतोष कुमार, पवन बिष्ट, पूरन बिष्ट ,सुमन माहुरी, खजान सिंह डंगवाल, मनोज साह जगाती, दीपिका बिनवाल, अध्या जायसवाल, कविता गंगोला, युवराज सिंह करायत सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएल-२ ,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















