October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी महिला एवं बाल विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में

0
1004806397
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

नैनीताल। सरवन नगरी में प्रतिष्टित सामाजिक संस्था नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सूखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से आयोजित चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। 27 मार्च से 31 जुलाई 2026 तक चले इस प्रशिक्षण में 20 युवतियों और महिलाओं ने भाग लेकर ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आइब्रो बनाना, चेहरे की देखभाल, फेशियल, मसाज, मेनीक्योर, पेडीक्योर, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल, मेहंदी लगाने सहित कई जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को ऐसा कौशल सिखाना था, जिससे वह अपना स्वयं का काम शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण मीनाक्षी बिष्ट द्वारा दिया गया।
समापन समारोह में प्रतिभागियों की दक्षता का आकलन करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने सीखे हुए हुनर का प्रदर्शन किया। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम पिंकी द्वितीय नेहा तृतीय रही। महंदी प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम ईशा द्वितीय और नीलम तृतीय रही।प्रतियोगिता की निर्णायक निर्मला चंद्रा रहीं।
संस्था की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने कहा कि आज के समय में ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र रोजगार की अच्छी संभावनाएं प्रदान कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं और युवतियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद अपना ब्यूटी पार्लर या संबंधित कार्य शुरू करती हैं, तो वह न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी बल्कि अपने परिवार की आय बढ़ाने में भी योगदान देंगी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रशिक्षण में अनिशा, आशा, दीक्षा, हर्षिता, ईशा, नेहा,नीलम पिंकी, रेणुका, साक्षी, दीपा ,नेहा आर्या अनीता सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य विजय लक्ष्मी थापा, मोहिनी देवी, मंजू बिष्ट, भावना बगड़वाल, गीता बगड़वाल, हर्षिता मेहरा, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *