आशा फाउंडेशन द्वारा
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को
ब्रेस्ट कैंसर और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक






नैनीताल सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आशा फाउंडेशन द्वारा चली आ रही महिम जो लगातार स्कूलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर जैसी महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। उसी के अंतर्गत आज सोमवार गुड भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में आयोजित किया गया। बता दे कार्यक्रम नैनीताल बैंक के 105 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बैंक के सहयोग से संभव हुआ। वैसे तो पिछले कई वर्षों से लगातार महिला स्वास्थ्य को लेकर फाउंडेशन द्वारा जागरूकता जारी है। उसी के अंतर्गत आज स्कूल में बालिकाओं को माहवारी के समय होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए उनको संस्था द्वारा पहले से ही रेउसाबल पैड्स वितरित किए जा चुके थे। साथ ही साथ उन्हें अपने और अपने परिवार की अन्य महिला सदस्यों का ध्यान रखने के लिए जानकारी दी गई। बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स बहुत सारी बच्चियों के लिए मुहैया करना मुश्किल हो जाता है। और उसके साथ-साथ इन पैड्स का पर्यावरण पर जो बुरा असर पड़ रहा है उससे भी उनको अवगत कराया गया। पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत जो बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाना होगा। उसी पहल में लगातार संस्था द्वारा उनको नष्ट करने हेतु इंसीनरेटर लगाने का प्रयास किया जाता रहा है।अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है बाजार की पैड से पर्यावरण को बहुत ही बड़ा नुकसान पहुंच रहा है इन पैड्स की लाइफ बहुत लंबी है जो कभी भी अपने आप खत्म नहीं होते हैं। उन्होंने अपनी मुहिम जो कि गांव-गांव पहुंच रही है उसके अंतर्गत अब तक उत्तराखंड के 45 गांवों और सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में जागरूकता अभियान जारी है। जिसके अंतर्गत अब तक फाउंडेशन द्वारा 6500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर जैसी फैलती महामारी से बचाव बताते हुए बालिकाओं और शिक्षिकाओं को स्वयं परीक्षण कैसे की जा सकती है उसकी जानकारी लगातार दी जा रही है। आशा शर्मा का मानना है कि किसी भी मुहिम को युवाओं के साथ मिलकर चलाई जाए तो उसका असर समाज पर अधिक पड़ता है ।उनका मकसद युवाओं को जागरुक कर युवा पीढ़ी को बचाना है ।क्योंकि आजकल कैंसर जैसी बीमारी युवाओं में भी बहुत देखी जा रही है ।इसलिए समय रहते इससे बचाव बेहद जरूरी है ।आज भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में बालिकाओं को और शिक्षिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने आशा शर्मा को स्मृति चिन्ह दे कर उनका आभार व्यक्त किया।आज यह कार्यक्रम नैनीताल बैंक के सहयोग से संभव हुआ आशा शर्मा ने अपनी टीम की तरफ से प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता , डॉ रेणु बिष्ट, डॉ नीलम और नेहा और सभी शिक्षिकाओं और नैनीताल बैंक के सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया। भविष्य में उनकी मदद से और भी बालिकाओं को अच्छा जीवन देने में सहयोग मिलता रहेगा ऐसी इच्छा जाहिर की। इस मौके पर कार्यक्रम में मुन्नी तिवारी, बच्ची सिंह नेगी , दीपा मेहरा, निखिल मनराल के साथ बैंक से रोहाना रुकिया अहमद,सोनिया, कविता रावत,नेहा , हर्षित पंत, सुमित साह मौजूद रहे।




















