July 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप मे

0
1004756720
012 013
111 222 333

बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल रहा प्रथम और वुडब्रिज स्कूल रहा दूसरे स्थान पर

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय ‘इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026’ का कल देर शाम भव्य समापन हो गया। नैनीताल ताईक्वांडो क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जनपद नैनीताल , उधमसिंह नगर व बरेली से विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली, भीमताल, रामनगर, बाजपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, बरेली और इंद्रा गाँधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार हल्द्वानी के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न 25 स्कूलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कड़े मुकाबलों के बाद अंकों और पदकों के आधार पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल 26 गोल्ड, 16 सिल्वर मेडल और वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड, 15 सिल्वर मेडल प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर अपना दबदबा बनाया। वहीं शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड, 10 सिल्वर मेडल प्राप्त कर आर्यमन विक्रम बिड़ला मंदिर इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सेंट. पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम की टीम चौथे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में बेस्ट डिसिप्लिन का अवार्ड वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल को दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य स्थाई अधिवक्ता उत्तराखंड हाई कोर्ट चंद्रशेखर सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) तनु जाट (IDES) द्वारा किया गया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो को एक बेहतरीन माध्यम बताया और नैनीताल ताईक्वांडो क्लब के इस शानदार आयोजन की सराहना की। दो दिनों तक चले इन रोमांचक मुकाबलों में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में खिलाड़ियों ने मैट पर अपनी बेहतरीन किक्स और डिफेंस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य रेफरी पैनल की देखरेख में हुए फाइनल मैचों के बाद विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा भव्य ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, महासचिव डॉ मनोज सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, अमिता साह, सोनू बिष्ट, अनिल जोशी, मारुति नंदन साह अध्यक्ष तल्लीताल बाजार, सभासद गज़ाला कमाल, आनंद बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, बहादुर सिंह रौतेला, गिरीश कश्मीरा, पृथ्वीराज किरौला, लीला बिष्ट, पुन्या यादव, संतोष किरौला, साइंटिस्ट कुंतल मिश्रा, नीलम पनवार, जीवन पाण्डे, कुमार सर, सौरभ , डॉ इकरम सिद्धू आदि अतिथियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाई।
आयोजन में क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत,अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, योगेंद्र योगी, विभोर भट्ट, गोविंद प्रसाद, राकेश, मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट , सिद्धार्थ, सागर सिंह अधिकारी, लक्ष्य अधिकारी आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सम्मानितजनों ने क्लब को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

नैनीताल ताईक्वांडो क्लब के आयोजक मंडल ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु विभिन्न स्कूल के खेल प्रशिक्षक, अध्यापक का धन्यवाद ज्ञापित किया है। एवं सभी विजेता स्कूलों की टीमों, उनके समर्पित कोचों, रेफरी पैनल और गोवर्धन हॉल प्रबंधन का इस ऐतिहासिक आयोजन को पूरी निष्पक्षता से सफल बनाने के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया है। प्रतियोगिता में मंच का संचालन दीपक कुमार (भोलू दा) गूंजा बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *