प्रवेक्षको की रायसुमारी बैठक राज्य तिथि गृह सभागार मे हुई



भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की ली राय

नैनीतालl सरोवर नगरी में नए भाजपा मंडल अध्यक्षो को लेकर
रायसुमारी बैठक राज्य तिथि गृह सभागार में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गईl इस मौके पर विधायक सरिता आर्या मौजूद रही बैठक में प्रवेक्षक कमलेंद्र सेमवाल, सह प्रवेक्षक जया जोशी, योगेश रजवार, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट जी सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जीवंती भट्ट महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय नवनिर्वाचित सभासद गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, पुरन सिंह बिष्ट, लता दफोटी नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष व मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, की बैठक में राय ली गईl बता दें यह सभी विधानसभा नैनीताल के मंडलों की नियुक्ति को लेकर बूथ अध्यक्षों के साथ-साथ शक्ति केंद्र के संयोजको महिला मोर्चा पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारीयों से प्रवेक्षक राय ले रहे हैं और राय लेकर जिला कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत करेंगेl और प्रदेश अध्यक्ष की संतुति के साथ नैनीताल विधानसभा के अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगीl उम्मीद है आने वाले सप्ताह में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगेl बता दें सभी ने रायसुमारी बैठक में अपनी-अपनी राय रखी सफल संचालन मंडल महामंत्री मोहित लाल साह ने कियाl





















