खुपी भूमियाधार के पास
घास के लूटो मे आग को फायर कर्मियों ने बुझाया

नैनीतालl सरोवर नगरी के भवाली रोड स्थित खुपी भूमियाधार के पास घास के लूटो मे आग की सूचना प्राप्त होने पर फायर टीम तत्काल घटना स्तर पर पहुंचीl और आग पर काबू पाया जानकारी के अनुसार आग कुंती देवी पत्नी मुकेश चंद के घास के लूटो (पराल) में लगी थी जिसे फायर फाइटर्स द्वारा वाटर मिस्ट टेंडर से पंपिंग कर पूर्ण रूप से बुझाया गया फायर फाइटर्स कि त्वरित कार्यवाही से आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से नियंत्रित किया गया| इस मौके पर आग बुझाने में फायर टीम एफएफएम अर्जुन सिंह राणा, भोपाल सिंह, आनंद गिरी, रविंद्र सिंह मौजूद थेl




















