October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते

0
1000445616
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कर्मचारियों के आंदोलन को हुए 225 दिन पूर्ण

नैनीतालl संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 225 वे दिन भी जारी रहा।
आज प्रातः हरिद्वार स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह चिला परिसर में निगम कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया।
देहरादून में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को।।।। पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम।।।। के तहत पौधा देकर मांग पत्र दिया। जिसमे नियमितीकरण नियमावली शीघ्र जारी करने, गढ़वाल मंडल विकास निगमके अग्रिम आदेशकर्मचारियों के आदेश बहाली करने,दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारीयों को समान कार्य का समान वेतन देने, शासन स्तर पर लंबित दोनों निगमों के नियमित कर्मचारियों को समय मान वेतनमान सहित लंबित देयकों का भुगतान करने, दोनों निगमों में ठेकेदारी प्रथा के बजाय आवश्यकता अनुसार निगम स्तर से ही संविदा में कर्मचारी रखने ,कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन कक्ष के प्रबंधकों को निदेशक मंडल में पारित पुनरक्षित वेतनमान देने, सहित निगम कर्मचारियों कीमांगोपर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया ।वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी, महामंत्री विजय पुरोहित कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट ,संरक्षक सुरेश पवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल पीतांबर दुमका सुमेर सिंह रावत गौतम कुमार अरविंद नेगी वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *