लोक गीत व नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने किया लोक संस्कृति का मंचन

नैनीताल । सरोवर नगरी में सर्वोदय सेवा समिति नैनीताल द्वारा गुरु शिष्य परंपरा के अन्तर्गत नगर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ विद्यालय में देवभूमि उत्तराखंड की विलुप्त होती लोक संस्कृति को पुन: जागृत करने हेतु उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य तथा लोक गीतों का मंचन किया।
इस मौके पर समिति के कलाकारों ने स्कूल के बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति के साथ ही लोक गीतों व लोक नृत्यों तथा पारंपरिक व पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुखय अतिथि कालेज की प्रधानाचार्य तारा बोरा रही जबकि वक्ता उमेश कांडपाल तथा किशन लाल द्वारा बच्चों और वहां पर मौजूद बच्चों के अभिभावको को विलुप्त होती संस्कृति पर विस्तार से जानकारी भी दी।
इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष आनन्द सिंह मेहरा ने मुखय अतिथि तारा बोरा को प्रतीक चिन्ह देकर सममानित किया तथा कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिन कलाकारों ने भाग लिया उनमें कविता,देवेंद्र, प्रीति,हरेंद्र, दिवाकर, रिया, आनंद, पद्मा, जीवन व माया आदि ने प्रतिभाग किया। बता दें समिति समय-समय पर उत्तराखण्ड के कई स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम करती है और समिति को हर जगह ऐसे सराहनीय कार्य के लिए सममानित भी किया जाता है।





















