August 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

आधार कार्ड के दुरुपयोग की आशंका से युवक परेशान मामला कोतवाली में दर्ज कार्यवाही का मिला आश्वासन

0
012 013
111 222 333

नैनीताल ।सरोवर नगरी के तल्लीताल क्षेत्र के स्टोनले कंपाउंड निवासी एक युवक के आधार कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का पता दर्ज मिलने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड में नाम, फोटो व मोबाइल नंबर और आधार संखया युवक की होने के बावजूद पते में महाराष्ट्र के पुणे निवासी व्यक्ति का विवरण दर्ज होने से दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टोनले कंपाउंड निवासी हरीश रावत अपने यूनियन बैंक खाते की केवाईसी कराने के लिए आधार सुविधा केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान आधार कार्ड डाउनलोड करने पर उसमें उनके नाम के साथ सैयद सुलतान सैयद महबूब निवासी रामनगर रामकेड़ी, हैदरपुरए पुणे (महाराष्ट्र) का पता दर्ज मिला। जबकि आधार कार्ड पर फोटोए मोबाइल नंबर और आधार संख्या हरीश रावत की ही है। हरीश रावत ने आशंका जताई है कि उनके आधार कार्ड अथवा मोबाइल नंबर का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *