October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यूपी के युवक समेत ४ लोगों पर नैनीताल की युवती की शिकायत  न्यायालय के आदेश पर पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ दर्ज 

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल निवासी एक युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के एक युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन धनराशि वसूलने तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर तल्लीताल कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल निवासी युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की धामपुर तहसील निवासी पीयूष श्रीवास्तव ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धोखाधड़ी कर उसका उत्पीडऩ किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित और उसके परिजनों ने उससे जबरन धनराशि वसूली तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के निर्देश के बाद तल्लीताल कोतवाली पुलिस ने पीयूष श्रीवास्तव, उसके पिता गिरीश श्रीवास्तव तथा माता साधना श्रीवास्तव तथा वीरेंद्र चौधरी के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।
 पुलिस के अनुसार मामला लगभग दो वर्ष पुराना बताया जा रहा है और इसकी परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। तल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जानबूझकर अपमान, आपराधिक धमकी तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत किया गया है। विवेचना के दौरान मौजूद साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *