September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गांव गांव जाकर भाजपा नेता डॉ भुवन ने जाना लोगों का हाल

0
1004375409
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बारे में लोगों को कराया अवगत

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लाक के ग्राम सभा नलनी गटगड पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं को प्रचारित किया। डॉ भुवन का कहना है उनका यह प्रयास रहेगा की अंतिम छोर में निवास करने वाले लोगों को भी लाभ मिले। इसके पश्चात उन्होंने कोटाबाग ब्लाक के मंगोली ग्राम सभा पहुंचकर जनसंपर्क किया। और उन्हें भी सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओ से भी अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से वार्ताकार समाधान करने का आश्वासन दिया इस मौके पर चंदन कनवाल बूथ अध्यक्ष,बच्ची सिंह अधिकारी, पूर्व प्रधान, देवकी अधिकारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, गीता देवी,बालम सिंह गोविन्द सिंह अधिकारी ग्राम प्रधान, कुंदन अधिकारी पूर्व प्रधान, हीरा अधिकारी, जशोद सिंह, दिनेश आर्या, तेज राम, लक्ष्मी बिष्ट, सोनिया रावत, नवीन आर्य, लाल सिंह, राम सिंह, महेंद्र सिंह, एवं अन्य ग्रामवासियों से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *