June 24, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

विधायक सरिता आर्या ने सीएम के सचिव बगौली से भेंट कर जन भावनाओं के अनुरूप मांग पत्र सोपा 

0
1004368423
012 013
111 222 333

देहरादून/नैनीताल । नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या ने सचिवालय देहरादून में सचिव मुखयमंत्री शैलेश बगौली से भेंट कर जनभावनाओं के अनुरूप मांगपत्र सौंपा।
विधायक सरिता आर्या ने जनपद नैनीताल के विकासखंड बेतालघाट में रोपा सौपाटी से कोटाधरिया तक मोटर मार्ग निर्माण करने एवं जनपद नैनीताल के एनएच-७१ रामनगर भंडारपानी अमगढ़ी बोहराकोट तल्ली सेठी बेतालघाट रतौड़ा  भुजान रिची बिल्लेख मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के संबंध में जनभावनाओं के अनुरूप मांगपत्र सौंपा।इसके साथ ही बेतालघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन अतिशीघ्र लगवाने के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई। सचिव मुखयमंत्री शैलेश बगौली ने लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान करने के संबंध में आश्वस्त किया।इसके साथ ही नैनीताल कृष्णापुर क्षेत्र में खतरा बन चुके विशालकाय चट्टान के सुरक्षा उपाय करवाने एवं शहर के सात नंबर क्षेत्र को जोडऩे वाले मुखय मार्ग में हुए भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार एवं अन्य आपदा प्रबंधन के कार्य अतिशीघ्र करवाने हेतु आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन  एवं सचिव मुखयमंत्री शैलेश बगौली से अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर कार्य करने के संबंध में वार्ता हुई।इस दौरान उत्तराखंड महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य विमला अधिकारी भी मौजूद रहीं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *