September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नर्सिंग कॉलेज नैनीताल में सहज ध्यान शिविर हुआ आयोजित 

0
1004368197
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्राओं व शिक्षकों ने सहजयोग पद्धति में नाडिय़ों के संतुलन से पाई आंतरिक शांति

नैनीताल। नर्सिंग कॉलेज नैनीताल में मंगलवार को आत्म साक्षात्कार एवं सहज ध्यान कार्यक्रम हुआ। परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी की कृपा से ९६ नर्सिंग छात्राओं एवं ४ शिक्षकों ने ध्यान द्वारा आत्मसाक्षात्कार एवं चैतन्य लहरियों का अनुभव किया।
सहजयोग टीम ने बताया कि हमारे शरीर में इड़ा, पिंगला एवं सुषुना नामक तीन मुखय नाडिय़ाँ हैं। तनाव, गुस्साए थकान से ये असंतुलित हो जाती हैं। सहज ध्यान द्वारा सुषुना नाड़ी जागृत होती है जिससे मन निर्विचार होकर पूर्ण शांति में स्थित हो जाता है। नाडिय़ों के संतुलन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर.मन में समरसता आती है।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा  ने बताया कि नर्सिंग सेवा एक ऐसी सेवा है जिसमें मन व शरीर और करुणा तीनों का संतुलन चाहिए। सहज ध्यान के अभयास से छात्राओं का मन शांत और निर्विचार हो रहा है जिससे रात्रि ड्यूटी और इमरजेंसी के तनाव में भी धैर्य बना रहता है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ रही है, स्मृति तेज हो रही है और रोगी सेवा के समय मन में स्वत: करुणा का भाव जागृत हो रहा है। निरंतर ध्यान से थकान कम हो रही है, नींद गहरी आ रही है और मन में प्रसन्नता के साथ सेवा का उत्साह बढ़ रहा है। नशा, क्रोध व चिंता जैसी नकारात्मक आदतें स्वत: छूटने लगती हैं और व्यक्ति आंतरिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने लगता है। सहजयोग टीम की वंदना, दिव्या,कृतिका,वेदान्त व मोहित तथा गीति मेहरा आदि ने छात्राओं को ध्यान की सरल विधि सिखाई। सभी ने अनुभव साझा किया कि मन हल्का हो गया तथा अंदर से ऊर्जा महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *