September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ट्रेअसुर ऑफ़ ट्रू गाइडेंस संस्था ने

0
1004364310
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को किए फल वितरण

नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को ट्रेअसुर ऑफ़ ट्रू गाइडेंस ने बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दे संस्था के सदस्यों का इस सेवा कार्य का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य, सुख-शांति तथा मनोबल को बढ़ावा देना और समाज में करुणा, मानवता एवं परोपकार की भावना को सशक्त बनाना है। बता दे संस्था के सदस्यों का उद्देश्य है की छोटे से प्रयास के माध्यम से हमने जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि समाज हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। हमारा विश्वास है कि प्रेम, सेवा और सहयोग से किए गए ऐसे कार्य समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मकता का संदेश फैलाते हैं। देशवासी स्वस्थ होंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा। इसी सोच के साथ हमारी संस्था निरंतर जनकल्याण एवं समाज सेवा के कार्यों में समर्पित है। फल वितरण कार्यक्रम में संस्था के
आमिर, कैफ, शानू, मारूफ, अब्दुल्लाह, अयान एवं शोएब ने मरीजों को ताजे फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *