सीएम के निजी सचिव बिष्ट ने किया
डीएसए मैदान में चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण
मैच का भी लिया आनंद

नैनीताल। सरोवर नगरी डीएसए ग्राउंड पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जहां उनका सचिव मनोज जोशी और हॉकी सचिव सी एल शाह सहित कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने डीएसए मैदान में चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
महासचिव मनोज जोशी ने ग्राउंड में चल रहे 100वें ऑल इंडिया ट्रेंड्स हॉकी कप टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान
सीएम के निजी सचिव श्री बिष्ट टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि डीएसए युवा खिलाड़ियों के लिए खेलों को बढ़ावा देते हुए कार्य कर रही है।
जिसकी उन्होंने सरहाना की है।
और हॉकी मैच का भी लुत्फ उठाया। और टीमों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी,हॉकी सचिव सी एल साह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया,शैलेन्द्र बर्गली,खजान डंगवाल व भरत सिंह मेहरा सहित खेल प्रेमी मौजूद थे ।





















