September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और सभासदों मैं तकरार बड़ी

0
1004354058
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मामला जा पहुंचा आंदोलन तक

सभासदों ने पालिका प्रांगण में किया धरना प्रदर्शन

नैनीताल। सरोवर नगरी में एक बार फिर पालिका में भूचाल आ गया है। अध्यक्ष और सभासदों के बीच टकराव का माहौल बन गया है। सोमवार को पालिका के समस्त सभासदों द्वारा प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहां आज हम आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं क्योंकि अध्यक्ष और ई ओ द्वारा उनका अनदेखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि पूर्व में दी गई निश्चित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर हम आंदोलन करने को बाध्य हुए हैं। उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती हमारा विरोध जारी रहेगा जिसमें मुख्य मांगे जिन्हें ज्ञापन में दिया गया है उसमे शहर में कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या, नगर की प्रकाश व्यवस्था लचर होना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लगभग शून्य होना, इसके अलावा, बिना बोर्ड बैठक के विभिन्न निविदाएं आमंत्रित करना, करोड़ों रुपये के कूड़ेदानों की खरीद में भ्रष्टाचार 20 लीटर के स्थान पर 17 लीटर के कूड़ेदान बांटना है, शत्रु संपत्ति पर अतिक्रमण और उसकी निविदा प्रक्रिया , पूर्व में लगाए गए विद्युत पोलों पर अब तक तार न लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया है। इसके अलावा नगर पालिका सभासदों हेतु सभासद कक्ष उपलब्ध कराना सही अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सोपा है और चेतावनी दी है अगर जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन हमारे द्वारा किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *