June 22, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

ग्राफि क एरा में जीईयू के कुलपति प्रो.डा. नरपिंदर सिंह के नेतृत्व में मनाया गया  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0
1004347797
012 013
111 222 333

भीमताल नैनीताल। १२वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में योगए स्वास्थ्य एवं आत्मिक संतुलन को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।
इस वर्ष की थीम योग फ ॉर हेल्दी एजिंग के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी (जीईयू) देहरादून के कुलपति प्रो. डॉ नरपिंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। अपने संबोधन में प्रो.डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक विकास और जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जिससे स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण हो सके।
विश्वविद्यालय की स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक श्रीमती कौशल्या भट्ट एवं सुश्री निशा भट्ट ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया तथा विभिन्न आसनों के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने योग के शारीरिकए मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों का अनुभव किया।योगाभयास के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एकाग्रता, सकारात्मकता और आत्मिक शांति का अनुभव किया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ व संतुलित और सुखद जीवन की ओर निरंतर बढऩे का मार्ग है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जाए सामूहिक उत्साह और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *