September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनहित संस्था की बैठक में नगर की ज्लवंत समस्याओं पर हुआ मंथन

0
1004347754
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित संस्था जनहित की बैठक रविवार को संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में पिलग्रिम हाउस में हुई। बैठक में नगर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।
बैठक में नैनीताल कलब से लेकर बी.डी.पांडे जिला अस्पताल मार्ग तक वाहनों के संचालन पर रोक लगाने,रैमजे अस्पताल की दिनों दिन बिगड़ती दशा, टैकसी बाईक का  किराया निर्धारित करने,नैनीताल शहर के शौचालयों की दुर्दशा तथा नगर के सामाजिक सेवक को सममानित करने पर चर्चा हुई। तय किया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए संस्था जल्द ही संबंधित समस्याओं से जुड़े विभागों के अफसरों से वार्ता कर उनके  हर संभव समाधान का प्रयास करेगी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह,उपाध्यक्ष अशोक साह समेत अशोक तिवारी, सिदार्थ बिष्ट तथा टी.एस.खंपा आदि मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष चौधरी ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *