September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

0
1004336842
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल वीरेंद्र तिवारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसने आज संपूर्ण विश्व में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता तथा आत्मानुशासन विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में योग के वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रतिदिन योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक उत्थान के लिए भी सतत प्रयासरत है। योग के नियमित अभ्यास से अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों का विकास होता है, जो एक आदर्श नागरिक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *