स्कूटी मोटरसाइकिल टैक्सी यूनियन का शिष्टमंडल मिला परिवहन मंत्री से
मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना दिया आश्वासन


नैनीताल। परिवहन मंत्री से मुलाकात कर टैक्सी-बाइक संचालकों एवं इस कार्य से जुड़े युवाओं की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। मंत्री जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों एवं आरटीओ से चर्चा कर जल्द ही उचित एवं सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा।
यह विषय केवल वाहनों का नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के रोजगार और उनके परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। हमें विश्वास है कि सरकार इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेकर युवाओं को राहत प्रदान करेगी। सभी साथियों से अपील है कि एकजुट रहें और धैर्य बनाए रखें। हमारी टीम लगातार आपके हितों के लिए प्रयासरत है और स्थायी समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।





















