September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

0
1004332305
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सिख समुदाय के जांबाजो ने दिखाएं कर्तव्य

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे मैं सिख संगत द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। बता दें तयसमय अनुसार दोपहर 12:00 बजे गुरुद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ किया गया जिसमें स्थानीय संगत के अलावा हजारों की संख्या में हल्द्वानी बरेली, रुद्रपुर काशीपुर गदरपुर के अलावा अन्य शहरों से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से झांकियां आरंभ हुई जो पंत पार्क होकर माल रोड तल्लीताल गांधी चौक तक पहुंचा तक और वहां सिख समुदाय के जांबाजों द्वारा कर्तव्य दिखाए गए और वहां से वापस झांकियां मल्लीताल को रवाना हुई जो गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में संगत ने गुरबाणी का कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया और पुष्प वर्षा भी की गई। बता दे जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया था तलिताल बाजार मुख्य द्वार पर भी श्रद्धालुओं को प्रसाद का शरबत बाटा गया। गुरुद्वारा समिति ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन मैं हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ नगर भ्रमण कराया गया। और अरदास करते हुए श्रद्धालुओं ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के बलिदान को याद किया और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरुद्वारे में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *