सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण हुआ संपन्न


नैनीताल घोड़ाखाल । ७९ यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान
युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण एसडीआरएफ बटालियन कंपनी राजभवन नैनीताल की टीम द्वारा मास्टर ट्रेनर श्री नवीन चन्द्र के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया। कैडेट्स को खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्नि सुरक्षा, जंगल में जीवित रहने की तकनीक तथा संसाधन प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यक्रम से कैडेट्स में आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता तथा सामुदायिक सेवा की भावना का विकास हुआ। पर्यावरण संरक्षण के तहत शिविर में उपस्थित कैडेट्स ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर परिसर में सैकड़ों स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए।यह कार्यक्रम आपदा के समय समाज की सेवा हेतु सक्षमए जिमेदार एवं प्रशिक्षित युवाओं के निर्माण के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





















