September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणो की भूख हड़ताल जारी

0
1004320897
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

समाजसेवी शीलू कुमार ने दिया समर्थन

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र के ग्रामीण अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे हुए हैं। क्षेत्र के युवाओं द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। वहीं समाजसेवी शीलू कुमार भी आंदोलनकारियों के समर्थन में पहुंचे और रातभर उनके साथ भूख हड़ताल पर मौजूद रहे। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं प्रशिक्षित टेक्नीशियन की तैनाती, कोटाधारिया गांव को सड़क मार्ग से जोड़ना तथा अमगढ़ी–भंडारपानी–डॉन परेवा–बेतालघाट मोटर मार्ग का डामरीकरण हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। जिस कारण ग्रामीणों पर आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। मजबूर होकर ग्रामीणों को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक शासन प्रशासन स्तर पर समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *