June 19, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नगर पालिका परिषद की एक और बड़ी मुहिम

0
1004320372
012 013
111 222 333

बल्क वेस्ट जनरेटर्स को लेकर

होटलों, स्कूलों और अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद में बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWGs) जैसे सभी होटलों, स्कूलों और अस्पतालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बता दें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और नए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स 2026 के तहत अब कचरे का ज़िम्मेदार प्रबंधन बेहद ज़रूरी है। बैठक की मुख्य बातें:4-वे सेग्रेगेशन (4- वे सेग्रेगेशन ) अब पूरी तरह अनिवार्य है।ऑन-साइट प्रोसेसिंग एक्सपर्ट ने एक ऐसी आधुनिक पोर्टेबल मशीन के बारे में बताया जो नैनीताल जैसे ठंडे मौसम में भी 24 घंटे में गीले कचरे को प्रोसेस कर सकती है।होटलों से अपील की गई है कि वे अपने मेनू और बोर्ड पर प्राउडली लिखें कि वे अपने वेस्ट को खुद प्रोसेस कर रहे हैं। इस मौके पर बिड़ला स्कूल जैसे संस्थानों की तकनीकी समस्याओं को भी मौके पर ही सुलझाने का भरोसा दिया गया। और एक संदेश देते हुए कहा गया आइए, अपने कचरे की जिम्मेदारी खुद लें और नैनीताल को स्वच्छ बनाएं। इस मौके पर बैठक में अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा, सीएसआई अमित कुमार, जेई विपिन चंद्र, एसआई आकाश कुमार और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महामंत्री वेद शाह, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *