June 19, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने और झील में समाने से

0
1004312822
012 013
111 222 333

व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत नाराज हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे ठंडी रोड में ओवरफ्लो सीवर का गंदा पानी लगातार बहकर झील में समा रहा है। बता दें शुक्रवार प्रात: करीब आठ बजे भी सीवर का दूषित गंदा पानी सड़क से बहकर सीधा तालाब जा रहा है। और रोड पर गंदगी बहने से आम आदमी परेशान है। गंदगी का संज्ञान लेते हुए माँ नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि संबंधित स्थान वीआईपी मार्ग पर स्थित है, जहां से उच्च अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों तथा आम लोगों की नियमित आवाजाही रहती है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के नाते वह संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी कहा
यदि बिना विलंब के सीवर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन इस मामले को उच्च न्यायालय के समक्ष उठाना पड़ेगा। पुनीत टंडन ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को शुक्रवार दोपहर दो बजे तक समस्या के समाधान का समय दिया है। इसके बाद वह स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि मौके का पुनः निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *