September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पर्यटक का खोया बैग पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया 

0
1004301466
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 पर्यटक ने की मित्र पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा

नैनीताल । नैनीताल पुलिस की सक्रियता और जिममेदार कार्यप्रणाली के चलते कानपुर से घूमने आए एक पर्यटक को उसका खोया हुआ बैग सकुशल वापस मिल गया। बैग में नकदी समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजकर उसके मालिक को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी रौनक भाटिया अपनी पत्नी व बच्चे के साथ नैनीताल घूमने पर आए थे। इस दौरान उनका बैग एक टैकसी में छूट गया जिसमें करीब १० हजार रुपये नकद सहित अन्य आवश्यक सामान रखा था। बैग गुम होने का पता चलते ही उन्होंने तल्लीताल थाने पहुंचकर पुलिस से सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाने में तैनात एएसआई सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित टैकसी की पहचान की गई। पता चला कि टैकसी नैनीताल से आगे घोड़ाखाल पहुंच चुकी थी। पुलिस ने तत्काल टैकसी चालक से संपर्क स्थापित किया और बैग को सुरक्षित बस के माध्यम से नैनीताल मंगवाया।कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बैग को उसके वास्तविक स्वामी रौनक भाटिया को सौंप दिया गया है। बैग में रखी नकदी और अन्य सामान भी सुरक्षित मिला। अपना सामान वापस मिलने पर पर्यटक ने नैनीताल पुलिस का आभार जताते हुए उनकी ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *