June 18, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार (सीएफपीजीएस) के सहयोग

0
1004301368
012 013
111 222 333

नई दिशाएं समिति के कलाकारों ने किया मंचन

नैनीताल । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार (सीएफपीजीएस) के सहयोग से पारंपरिक, पौराणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों (कुमाऊं लोकोत्सव)का आयोजन बुधवार को नैनीताल के
रामलीला ग्राउण्ड में किया गया ।  
बता दें कि  लोक संस्कृति को समर्पित नई दिशाएं समिति नैनीताल संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विकास तथा कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार तथा पारंपरिक सांस्कृतिक संगीत नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका उद्घघाटन मुखय अतिथि  मनोज  साह  (अध्यक्ष श्री राम सेवक  सभा नैनीताल) तथा विशिष्ट  अतिथि विमल  चौधरी (मैनेजर  राम सेवक सभा ) ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती भगवती टमटा व किशन लाल ने अतिथियों का स्वागत बेज लगाकर व प्रतीक चिन्ह  देकर  सममानित किया गया व संस्था के सचिव द्वारा दर्शकों  का स्वागत किया गया। नई दिशाए समिति ने  सांस्कृतिक  संस्थान द्वारा तीस दिवसीय  झोड़ा चांचरी छपेली एवं उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कलाओं लोक नृत्यों के प्रशिक्षण के उपरान्त बुधवार को रामलीला मैदान मल्लीताल नैनीताल में पारंपरिक सांस्कृतिक संगीत नृत्य कार्यक्रमों  कुमाऊ लोकोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया।  मुखय अतिथि  साह ने समिति के प्रयासों की सराहना की। संचालन  श्री उमेश कांडपाल ने किया।
इससे पूर्व सर्वप्रथम नंदा सुनंदा की वंदना ओ नंदा सुनंदा तू देंडी है जाए, झोडा मेरी रुकता साली, गीत राकेश कुमार आज कुछे मैत जा,समूह नृत्य थल को कौतिक, गीत नेहा,समू नृत्य ओटूवा बेलडा,  गीत ललित मोहन जागजा ओ चकौरा तथा नेहा ने  बेडू पाको बारमासा का गाया।निर्देशन किशन लाल, सह निर्देशन भगवती टमटा,नृत्य निर्देशन रिया टमटा,संगीत गौरव आर्या ,गायन कलाकार ललित मोहन चमयाल व नेहा आर्या, नृत्य कलाकार हैरी,चैतना, गौरव, आशिष, गुंजन,  सचिन, पंकज कुमार,  दीपिका पंत, नीलम तिवारी,  हारमोनिय में शुभम कुमार, ढोलक में गौवर कुमार, की बोर्ड में शुभम कुमार व भुवन कुमार व बॉसुरी पर कैलाश कुमार ने सगत दी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *