September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य 

0
1004300648
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बिछड़े एक मासूम बच्चे को खोजकर उसके माँ के सुपुर्द किया 

नैनीताल । सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फि र संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़े एक मासूम बच्चे को खोजकर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में घूमने के दौरान अहद अली नामक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चे के अकेले होने की सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र पंत पार्क में तैनात हेड कांस्टेबल ने तत्काल उसे अपनी सुरक्षा में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। काफी प्रयासों के बाद बच्चे के पिता वाजिद अली का पता लगाया गया और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि.भूरि प्रशंसा की।पुलिस के अनुसार इस पर्यटन सीजन में परिजनों से बिछडऩे वाले बच्चों में यह छठा मामला थाए जिसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *