September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डॉ. मोहित रौतेला को यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड से किया गया सम्मानित 

0
1004300642
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा वर्ष २०२५ के लिए यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड (आट्र्स) डॉ. मोहित सिंह रौतेला को प्रदान किया गया।
बता दें डा.रौतेला को यह सममान  राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध योगदान, अकादमिक सक्रियता और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलबधियों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत,पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रो. एम. एस. रावत तथा शोध निदेशक आरडीसी प्रो. एन.जी. साहू द्वारा डॉ. रौतेला को सममानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि युवा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध पहचान को मजबूत करता है। डॉ.रौतेला की यह कामयाबी राजनीति विज्ञान विभाग के साथ पूरे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो.नीता बोरा शर्मा ने डा.रौतेला को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि यह सममान विभाग के लिए भी गर्व की बात है और युवा शिक्षकों को शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *