September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विभिन्न संगठनों ने  आईजी को  सौपा  ज्ञापन

0
1004289993
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में विभिन्न संगठनों द्वारा श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एकट की कार्यवाही के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन देकर तथा कमिश्नर कुमाऊं के समक्ष अपना पक्ष रखा तथा इस कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की गर्ई।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह मामला प्रतिशोध वश थोपा गया है। जिन मामलों का संज्ञान लेकर यह मामला बनाया गया है वे २०१८ से २०२२ तक के इंट्रारक कमपनी पंत नगर के मजदूर आंदोलन के दौरान के चार एफआईआर के हैं। इनमें से एक निरस्त हो चुका है एक पर उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश है। इन सभी में किसी पर भी गुण्डा एकट नहीं लागू हो सकता है कयोंकि सभी एफआईआर मजदूर आंदोलनों से संबंधित हैं। इस पर भी यह सभी मामले ४ से ८ साल पुराने हैं। प्रतिनिधि मंडल ने जबरन थोपे गए इस मामले को तुरंत समाप्त करने की मांग की।  प्रतिनिधि मंडल मे श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, महासचिव दिनेश चंद्र उपाध्याय, भाकपा (माले) के नैनीताल नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, समाजवादी लोक मंच से गिरीश आर्या, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह, प्रचार मंत्री हरेन्द्र सिंह,सीएसटीयू के केंद्रीय महासचिव मुकुल, इंकालबी मजदूर केंद्र के कैलाश भट्ट, पहाड़ संस्था के सदस्य मनमोहन सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *