श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा:
व्यास जी के पुत्र परम वैरागी शुकदेव महाराज के जन्म की अलौकिक महिमा का वर्णन किया

नैनीताल। सरोवर नगरी के ऐतिहासिक श्री मां नयना देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को कथा व्यास चंद्रशेखर अधिकारी ने व्यास जी के पुत्र परम वैरागी शुकदेव महाराज के जन्म की अलौकिक महिमा का वर्णन किया। उन्होंने जिन परिस्थितियों में कौरव और पांडवों के बीच महाभारत युद्ध हुआ उसका भी विस्तार से वर्णन किया।
बता दें तीसरे पहर तेज वर्षा के बावजूद शाम को मौसम सुहावना होने के कारण बड़ी संखया में स्थानीय नागरिकों के अतिरिक्त पर्यटकों ने देवी माहत्म का आनंद लिया। कथा के बाद बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। यजमान मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह, प्रधान आचार्य बसन्त बल्लभ पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, सुमन साह, अमिता साह, मंजू रौतेला, मीनू बुधलाकोटी, मुन्नी भट्ट, सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, बृज मोहन जोशी, राजीव दुबे सहित पदाधिकारी कर्मचारी व महिलाएं जुटी रही।





















