October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अल्टो कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर

0
1000423882
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार में सवार नाबालिक बालिका हुई गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

नैनीतालl सरोवर नगरी से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के चील चक्कर मोड़ से 1 किलोमीटर नीचे प्रातः एक अल्टो कार और इनोवा कार में आमने-सामने टक्कर होने से एक नाबालिक बालिका उम्र लगभग 16 वर्ष गंभीर घायल हो गई है और बाकी दोनों कारों में स्वारों को मामूली चोट आई हैl घटना की सूचना लोगों द्वारा 112 में की गई तल्लीताल थाना अध्यक्ष तल्ली ताल रमेश बोरा ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए चीता मोबाइल के कांस्टेबल अमित गहलोत घटनास्थल भेजा घटनास्थल पर पहुंच घायल बालिका का रेस्क्यू कर 108 की मदद से बीडी पांडे चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने बालिका की गंभीर स्थिति देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया अन्य सभी घायलों का इलाज किया गया बाकी लोगों को मामूली चोट आई हैl

घायलों के नाम की सूची

घायल बालिका करिश्मा 16 पुत्री लड़ी राम निवासी सियालकोट ज्योलीकोट

अभिषेक टांक 29 पुत्र त्रिलोक टांक निवासी स्नो व्यू वार्ड

दुर्गा शर्मा 51 पत्नी संतोष शर्मा जिला पाली राजस्थान

आनंद प्रसाद पुत्र स्वर्गीय विशन राम निवासी तारा हॉल मल्लीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *