September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लंबगांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की निर्मम हत्या के विरोध में

0
1004276185
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिल्पकार सभा द्वारा निकल गया कैंडल मार्च

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की

नैनीताल सरोवर नगरी में शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा टिहरी जिले के लंबगांव में अनुसूचित जाति के 18 वर्षीय युवक केतन लाल की निर्मम हत्या के विरोध में डॉ. अम्बेडकर भवन, तल्लीताल से डॉ. अम्बेडकर मूर्ति, तल्लीताल तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में शिल्पकार सभा के अनेक सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर दिवंगत केतन लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केतन लाल को कथित रूप से रात में फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शिल्पकार सभा ने इस घटना को अत्यंत जघन्य एवं निंदनीय अपराध बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की।

शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि उत्तराखंड में अनुसूचित जाति समुदाय के विरुद्ध अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर 18 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या की गई है, वहीं दूसरी ओर हाल ही में एक अनुसूचित जाति के वाहन चालक को कम किराए पर सवारियां ले जाने के कारण अपमानित करते हुए उसके गले में जूतों की माला डालकर उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर गंभीर आघात हैं।

डॉ. रमेश चंद्रा ने चेतावनी दी कि यदि अनुसूचित जाति समाज के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो शिल्पकार समाज व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से समाज में समानता, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।आज कैंडल मार्च पूर्व संरक्षक एन आर आर्य,अध्यक्ष रमेश पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल संजय कुमार संजू चंद्रा,राजेंद्र प्रसाद राजेश लाल कैलाश आगरकोटी संजय कुमार अनिल कुमार प्रदीप सहदेव ,अजय कुमार ,सुरेश चंद्र, महेश चंद्र, गोविंद कुमार राजेश कुमार,विजय कुमार एड तारा आर्य (महिला अध्यक्ष) इंदर कुमार, नेहा आर्य मनीषा (महिला महामंत्री)सरिता आगराकोटि राजेंद्र कुमार विक्की कुमार अनिल कुमार प्रदीप कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *